बेगूसराय: खोदाबंदपुर पुलिस ने फफौत के गोसाई घाट हनुमान मंदिर के पास से 11 लीटर शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खोदाबंदपुर थाना की पुलिस ने फफौत स्थित गोसाई घाट हनुमान मंदिर के निकट से 11 लीटर विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी बुधवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में एसपी ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है.