उरई: केलिया थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर निकलने को लेकर दबंगों ने परिवार पर बरसाया कहर, घायल परिवार ने एसपी से की शिकायत
Orai, Jalaun | Jun 20, 2025 शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे उरई के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पीड़ित परिवार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, ट्रैक्टर निकालने को लेकर बीती देर रात दबंगों ने परिवार के साथ लाठी डंडों से बुरी तरह मारपीट कर परिवार के सभी लोगों को घायल कर दिया, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई, पीड़ित परिवार ने SP से न्याय की गुहार लगाई है।