सिराथू: औरेनी गाँव में दबंगों ने युवक को अगवा कर जबरन जमीन का बैनामा करवाया, बहन ने की शिकायत
कड़ा धाम थाना क्षेत्र के औरेनी गाँव के रहने वाले विनोद कुमार की बहन की शादी पड़ोसी जनपद में है।बहन सुशीला देवी ने मंगलवार दोपहर 3:00 बजे पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया है कि उनके भाई को पड़ोसी गांव के दबंग ने पुलिस पर दबाव बनाकर अगवा कर लिया है।बताया कि बिना पैसे दिए उनकी जमीन बैनामा करा लिया है।आरोप लगाया कि 15 दिनों से अगवा किए हुए हैं।