जहानाबाद: जीविका सिलाई केंद्र से बदली महिलाओं की किस्मत, हर महीने कमा रहीं 10 से 15 हजार रुपये
जहानाबाद पुरानी ब्लॉक परिसर स्थित जीविका सिलाई केंद्र से जुड़कर ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव आया है। प्रशिक्षण के बाद महिलाएं कपड़े सिलाई का काम कर हर माह हजारों रुपये कमा रही हैं। उन्होंने बताया कि अब वे आत्मनिर्भर बन चुकी हैं और परिवार के खर्च में सहयोग कर रही हैं। केंद्र ने उन्हें रोजगार के नए अवसर दिए हैं।