बैतूल नगर: खेत में रखा कीटनाशक पी गया युवक, घर पहुंचते ही बिगड़ी हालत... जिला अस्पताल में चल रहा जीवन-मृत्यु का संघर्ष
बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवरी में एक युवक द्वारा अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक सेवन करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ग्राम नवरी निवासी 32 वर्षीय जगदीश पिता मड्डू सिंह चौहान ने मंगलवार रात खेत में रखा कीटनाशक पी लिया। बताया जा रहा है कि कीटनाशक सेवन करने के बाद जब जगदीश घर पहुंचा तो अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह गिर पड़ा