बारियातू थाना सीमा से सटे बालूमाथ थाना क्षेत्र के मगध कोलियरी में शुक्रवार की देर रात दो हाईवा वाहनों के बीच हुई टक्कर में एक वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी पहचान चतरा जिला के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत लरंगा गांव निवासी सुंदर उरांव के पुत्र गुलाब उरांव के रूप में हुई। जिसका उपचार बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ संजय सिद्धाथ ने की ।