बीरपुर: अल्फाबेट पब्लिक स्कूल में संगीत महोत्सव आयोजित, बच्चों ने सीखे सुर-ताल
वीरपुर प्रखंड स्थित बिहार सरकार से मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय अल्फाबेट पब्लिक स्कूल, वीरपुर में शनिवार को दोपहर करीब बारह बजे संगीत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के डायरेक्टर राकेश कुमार ने की।कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ से हुई, जिसने पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।