गुना: गड़ा गांव में जल संकट गहराया, नल जल योजना ठप, 2 किमी दूर से पानी लाने को मजबूर ग्रामीण
Guna, Guna | May 13, 2026 गुना जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत गडा में जल संकट गहरा गया। 13 मई को ग्रामीणों ने वीडियो जारी कर कहा, गांव में दो टंकी है नल जल योजनाएं ट्यूवेल है लेकिन खराब पड़े है। पंचायत कर्मी सुधरवा नहीं रहे। ग्रामीण भीषण गर्मी में 2 किलोमीटर दूर और गांव के बाहर खेतों सड़कों से पानी लाने को मजबूर है। जल्द पेयजल स्रोत, नल जल योजना की मरम्मत करने की मांग की है।