लोहरदगा: लोहरदगा में शब-ए-बारात पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क, शहर के प्रमुख मार्गों और मोहल्लों में कड़ी सुरक्षा
लोहरदगा में शब-ए-बारात पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार की रात करीब 9 बजे पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। पर्व के मद्देनज़र लोहरदगा पुलिस ने नगर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया।