सोमवार को नर्मदापुरम संभाग आयुक्त का पदभार ग्रहण करने के पश्चात संभाग आयुक्त श्रीकांत बनोठ ने कमिश्नर कार्यालय स्थित सभी शाखाओ का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के संभागीय कार्यालय का भी निरीक्षण किया और विभाग द्वारा की जा रही विभिन्न गतिविधि एवं कार्यों का जायजा लिया।