नरकटियागंज में शिक्षक का मोबाइल छीन कर उसके खाते से 1.14 लाख रुपए निकालने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में छह युवकों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए एक युवक के पास से शिक्षक का मोबाइल भी बरामद किया गया है। एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि इस मामले में पकड़े गए सभी युवक संदिग्ध है।