शिकारपुर थाना क्षेत्र के मलदहिया पोखरिया गांव के पास श्मशान घाट से गुरुवार को बाइक चोरी हो गई। मामले में नौतनवा गांव निवासी विजय कुमार ने शिकारपुर थाना में आवेदन दिया है। उसने बताया है कि वह बांस कटवा रहा था। इसी दौरान किसी ने उसकी बाइक चोरी कर ली। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक नहीं मिली है।