गभाना: बघियाना में नकली खाद बेचने का प्रयास, ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ा
चंडौस क्षेत्र के गांव बघियाना में रविवार सुबह करीब 11 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब किसानों को खाद के नाम पर नकली डीएपी थमाई जा रही थी। एक लोडर टेंपो में खाद के बोरे लेकर पहुंचे दो युवक 1400 रुपये प्रति बोरा के हिसाब से बिक्री कर रहे थे। खाद खरीदने के लिए कई किसान भी मौके पर जुट गए। इसी बीच कुछ किसानों ने बोरों को खुलवाकर देखा तो उनकी गुणवत्ता पर संदेह हुआ।