कोडरमा: तिलैया थाना क्षेत्र की महिला ने भैसुर पर प्रताड़ना का आरोप लगाया, कार्रवाई की मांग
तिलैया थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने भैसुर पर मारपीट करने, गाली गलौज करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की शिकायत तिलैया थाना में की है। महिला ने बताया कि उनके भैसुर की पत्नी और बेटी किराए के मकान में रहती है। उनका भैसुर उन्हें लगातार आपत्तिजनक शब्दों से प्रताड़ित करते रहता है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।