कोडरमा: कोडरमा के तीन कबड्डी खिलाड़ी झारखंड टीम में चयनित, आंध्र प्रदेश में करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व
कोडरमा जिला कबड्डी संघ के लिए गर्व का विषय है कि जिले के तीन होनहार खिलाड़ियों का चयन झारखंड राज्य टीम में हुआ है। ये खिलाड़ी 51वीं जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता (बालक वर्ग) में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिसका आयोजन 15 से 18 जनवरी तक विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश में किया जाएगा।