कोडरमा: बीईईओ की सेवानिवृत्ति पर सीएच उच्च विद्यालय झुमरीतिलैया में शिक्षकों ने किया विदाई समारोह
कोडरमा प्रखंड के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) जगन्नाथ प्रसाद के 34 वर्षों की सेवा के उपरांत सेवानिवृत्ति पर सीएच उच्च विद्यालय, कोडरमा में शिक्षकों द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार को 12 बजे किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।