कोडरमा: गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में लोहड़ी का उल्लास, समाज में खुशहाली और सकारात्मकता की कामना
विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी शालिनी गुप्ता ने लोहड़ी के पावन अवसर पर गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा पहुंचकर संगत से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी को लोहड़ी की हार्दिक बधाई दी और आपसी भाईचारे, प्रेम व सद्भाव का संदेश दिया। शालिनी गुप्ता ने गुरुवाणी के चरणों में श्रद्धापूर्वक माथा टेकते हुए सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।