कोडरमा: झुमरीतिलैया में मकर संक्रांति पर तिलकुट की दुकानों पर उमड़ी भीड़
मकर संक्रांति पर्व को लेकर मंगलवार को शहर में तिलकुट की दुकानों पर खरीददारों की भारी भीड़ देखने को मिली। दुकानदार अमर ने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर तिलकुट खाने का विशेष धार्मिक और पारंपरिक महत्व है, जिसके कारण लोग बड़ी संख्या में इसकी खरीदारी कर रहे हैं।