कांकेर जिले के नरहरपुर वन परिक्षेत्र के लारगांव मरकाटोला में मादा भालू ने 2 लोगों को मौत के घाट उतार कर 1 को घायल कर दिया. 2 लोगो को मारने के बाद भालू शवो को नोचता रहा, जिससे ग्रामीणों में खासा आक्रोश देखने को मिला.
घटना नरहरपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत लारगांव मरकाटोला की बताई जा रही है. यहाँ मादा भालू ने मंगलवार को अपने बच्चे को मौत के घाट उतार दिया. जिसके बाद वन विभाग को सूचित किया गया. भालू उस दौरान स्कूल के पीछे मौजूद रहा. लेकिन आज सुबह गाय चराने गए एक ग्रामीण युवक पर भालू ने हमला कर दिया. जिसे बचाने गई दोनों बहनों पर भी भालू ने हमला किया. हमले में भाई और 1 बहन की मौत हो गई, जबकि एक बहन गंभीर रुप से घायल हो गई. जिसका उपचार अस्पताल में जारी है. 2 लोगो को मौत कर घाट उतारने के बाद भालू मृतकों के शव के पास नहीं हटा और नोचता रहा. जिसे देख ग्रामीण काफी आक्रोशित नजर आए. वन विभाग ने मोर्चा संभाला लेकिन भालू शव के पास ही मौजूद रहा. इस दौरान विधायक आशाराम नेताम भी मौके पर मौजूद रहे, उन्होंने कहा कि वह तत्काल मृतकों को मुआवजा दिलवाएंगे. स्तिथि को देखते हुए रायपुर से वन विभाग की टीम पहुंची, जिन्होंने भालू को ट्रेंकुलाइज किया. लेकिन ग्रामीणों का घुस्सा यही पर शांत नहीं हुआ. भालू के बेहोश होते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने भालू पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. वन विभाग और पुलिस की टीम ने भी ग्रामीणों को रोकने का प्रयास किया लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों भालू पर हमले करने को अमादा रहे. कड़ी मशक्कत के बाद बेहोश भालू और मृतकों के शव को मौके से निकाला गया. लेकिन यहां पर भी मामला शान्त नहीं हुआ लोगो ने मीडिया की गाड़ियों को भी घेर लिया और जाने से रोकते रहे.
इस तरह की यह कोई पहल घटना नहीं जब भालू ने किसी की जान ली हो, इसके पूर्व भी इस तरह की घटना कांकेर जिले से सामने आती रही है. जिले में मानव और जंगली जानवरों के बीच द्वंद अब बढ़ता जा रहा है. जिसे रोकने प्रयास किया जाना आवश्यक है.
#viralreelschallenge #bhalu #viralreels #videosvirales
Kanker, Kanker | Aug 5, 2026