कोतमा: बिजुरी पुलिस ने बाइक से गांजा तस्करी करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार
Kotma, Anuppur | May 3, 2026 बाइक से गांजा की तस्करी कर रहे हैं आरोपी को बिजुरी पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश कियाहै। रविवार 1:00 बिजुरी पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी राहुल यादव पिता राघवदीन यादव उम्र 35 वर्षनिवासी ग्राम रजबंध, चौकी केशवाही, 1 किलो 308 ग्राम गांजा लेकर के बाइक से जा रहा था जिसे सूचना मिलने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।