जमुई: अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में जमुई सदर अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीज हुए परेशान
Jamui, Jamui | Jul 22, 2026 अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट की घटना के विरोध में आईएमए के आह्वान पर बुधवार 9 बजे के करीब से जमुई सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने ओपीडी सेवा बंद रखी। इससे इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को परेशानी हुई, जबकि केवल आपातकालीन सेवा चालू रही। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार ने घटना की निंदा करते हुए चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।