गया टाउन सीडी ब्लॉक: स्कूल संचालक परिवार से रंगदारी: आईजी के आदेश पर FIR दर्ज, आरोपी बेखौफ, हत्या की धमकी और गिरफ्तारी की मांग
शुक्रवार को सुबह 8:00 बजे गया जी शहर के डेला थाना क्षेत्र के डेला बस स्टैंड के समीप संचालित ज्ञान निकेतन वर्ल्ड स्कूल संचालक परिवार से रंगदारी मांगने, मारपीट और लूट के मामले में पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विकास वैभव के हस्तक्षेप के बाद 25 मई को एफआईआर दर्ज की गई, लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।