बरेली: बरेली में 5 करोड़ की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा बड़ा ड्रग सप्लायर, पंजाब कनेक्शन आया सामने
बरेली में नशे के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5 करोड़ 30 लाख रुपये कीमत की 2.645 किलो अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना सुभाषनगर पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की। पुलिस के मुताबिक शोभित गुप्ता (27 वर्ष) निवासी ग्राम सैजनी थाना मूसाझाग जनपद बदायूं को ग्राम रौंधी जाने वाल