उचेहरा: *साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा को लेकर शासकीय महाविद्यालय उचेहरा में जागरूकता कार्यक्रम*
उचेहरा:- शासकीय महाविद्यालय उचेहरा में साइबर अपराधों से बचाव एवं सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना प्रभारी सतीश मिश्र ने छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल और साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय बताए। उन्होंने साइबर अपराध की स्थिति में 1930 हेल्प लाइन नंबर के विषय मे थाना प्रभारी ने विस्तार से दी जानकारी।