हाथरस: मोहल्ला लाला का नगला में आपसी लड़ाई झगड़ा करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, SDM न्यायालय में किया पेश
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लाला का नगला में आपसी लड़ाई झगड़ा करने वाले दो अभियुक्तों को सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला लाला का नगला में दोनों अभियुक्त लड़ाई झगड़ा कर हंगामा को मचा रहे थे। सदर कोतवाली पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उपजिलाधिकारी न्यायालय सदर के यहां पेश किया है।