हाथरस: हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव टीपरस में होली पर हुई कहासुनी के चलते दबंगों ने युवक को जमकर मारपीट कर किया अधमरा
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव टीपरस में होली पर युवक की गांव के ही दबंग किस्म के लोगों से कहासुनी हो गई थी। जिन्होंने आज दिन शुक्रवार को मौका देखकर डंडों से युवक को मारपीट कर अधमरा कर दिया। परिजनों द्वारा थाने में हुई शिकायत के आधार पर पुलिस ने जिला अस्पताल में घायल युवक का मेडिकल कराया है।