बबेरू: बबेरू के मां मढ़ी दाई मंदिर में नवरात्रि की नवमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पुलिस बल रहा मौजूद
Baberu, Banda | Oct 19, 2026 बबेरू कस्बे के प्रसिद्ध मां मढ़ी दाई मंदिर मे नवरात्र की नवमी के दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर में भक्तों के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन-पूजन कर माथा टेक कर आशीर्वाद लिया वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल मौजूद रहा।