झांसी: मिशन शक्ति 5.0 के तहत सीएचसी बड़ागांव में जागरूकता कार्यक्रम, उप निरीक्षक ने बालिकाओं को किया जागरूक
Jhansi, Jhansi | Nov 16, 2025 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश में रविवार को थाना बड़गांव में मिशन शक्ति अभियान फेस 5.0 के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप-निरीक्षक रामजी पटेल और महिला आरक्षी सोनम जादौन ने सीएचसी बड़ागांव में बालिकाओं और महिलाओं को 'नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन' के प्रति जागरूक किया।