झांसी: झांसी में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का जन्मोत्सव 18 और 19 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा
Jhansi, Jhansi | Nov 16, 2025 झाँसी में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का जन्मोत्सव इस वर्ष 18 और 19 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। लक्ष्मी व्यायाम मंदिर मातृ संस्था बुंदेलखंड सेवा मंडल द्वारा 1933 से आयोजित यह समारोह दो दिवसीय होगा। संस्था के पदाधिकारियों ने रविवार को बताया कि 18 नवंबर को झाँसी एसपी सिटी प्रीति सिंह के नेतृत्व में रानी लक्ष्मीबाई की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी।