चित्तौड़गढ़: पत्नी के टॉर्चर से तंग आकर युवक ने खाया जहर, चित्तौड़गढ़ में हुई मौत, मां बोली- बॉयफ्रेंड से दिलवा रही थी धमकियां
सिंगोली नीमच क्षेत्र के एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिसे गंभीर हालत में चित्तौड़गढ़ जिला चिकित्सालय लाया गया लेकिन यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. उसकी मां ने आरोप लगाया कि पत्नी की लगातार प्रताड़ना से तंग आकर उसके बेटे शुभम पुत्र किशन नायक ने जहरीली वस्तु खा ली. वह आए दिन झूठे केस में फंसाने और उसके बॉयफ्रेंड से भी धमकियां दिलवा रही थी.