बरेली: बरेली में आरोग्य मेले पर सख्ती, डिप्टी CMO ने किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्यकर्मियों को दी सख्त चेतावनी
बरेली में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले की व्यवस्थाओं को परखने के लिए स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में नजर आया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अहमद अंसारी ने रविवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हरुनागला और शेर अली गौंटिया स्थित स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएमओ ने मेले