पंचगामा कन्या लाइब्रेरी का उचाना खुर्द में उद्घाटन बेटियों के लिए नए रोल मॉडलों का आगाज : डॉ राजेश खोथ। उप मंडल उचाना के गांव उचाना खुर्द कन्या स्कूल कैंपस में पंचगामा कन्या लाइब्रेरी का उद्घाटन नव नियुक्त एचसीएस एलाइड में स्थान रखने वाली गांव की लाडली बेटी प्रीति सहित 10 बेटियों ने रिबन काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचगामा विकास मॉडल 17 के लीड ऑफिसर डॉ राजेश खोथ ने की। कार्यक्रम संयोजक मास्टर रामप्रसाद व प्रवक्ता जय भगवान ने बताया कि पंचगामा कार्यक्रम का यह पहला शिक्षण संवर्धन कार्यक्रम था जिसमें गांव की बेटियों के लिए गांव स्तर की आधुनिक लाइब्रेरी का संकल्प लिया गया है। उचाना क्षेत्र की आज दो प्रतिभाशाली बेटियों को सम्मानित किया गया जिसमें पालवा गांव की संगीता सुपुत्री किसान नेता आजाद सिंह ने एडीए की नियुक्ति परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया है दूसरी ओर उचाना खुर्द गांव की प्रीति सुपुत्री बलवान ने गांव की पहली एचसीएस होने का गौरव प्रदान किया गया है। प्रतिभा सम्मान बेटियों के नाम और पंचगामा लाइब्रेरी वह भी कन्याओं के नाम इस कार्यक्रम को उचाना सेवा ग्रुप और पंचगामा विकास मॉडल के बैनर तले आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ राजेश खोथ एसडीएम हांसी ने अपने संबोधन में कहा कि पंचगामा विकास मॉडल के प्रणेता सागर प्रीत जी डीजीपी की अगूवाई में पंचगामा कन्या लाइब्रेरी बेटियों के लिए नए मॉडल प्रदान करेगी जैसे आज प्रीति और संगीता बेटियों के लिए रोल मॉडल बनी है। इसी प्रकार ऑनलाइन चैटिंग कार्यक्रम में जुड़कर बेटियों ने अपने अनुभव साझा किया कि एक अच्छे ऑफिसर कैसे बन सकते हैं? कार्यक्रम को सफल बनाने में गांव के सरपंच सतवीर श्योकंद, पार्षद प्रतिनिधि बलवान , भगत सिंह युवा संगठन और गांव के मौजेज व्यक्तियों ने अपनी सकारात्मक भूमिका निभाई। शिक्षाविद रामचंद्र अत्री ने युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया और अपनी ऊर्जा को समाज हित में खर्च करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर धर्मवीर पूर्व बीईओ, सुबेर सिंह ,शीशपाल शास्त्री ,महावीर शास्त्री पंडित देशराज ,जगदीप मोर ,करमचंद ,कृष्ण खटकड़, लीला प्रधान इत्यादि गणमान्य व्यक्ति रहे। जिन बेटियों ने उद्घाटन किया उसमें सुमन, सानिया, लता, रमन, माफी, काजल, रितु, राखी, पिंकी और स्नेह मौजूद रही।
Haryana, India | Oct 23, 2026