प्रतापगढ़: कलेक्ट्रेट में एबीवीपी का उग्र प्रदर्शन, डीएम कार्यालय का किया घेराव
प्रतापगढ़ कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शिक्षा के बाजारीकरण और अवैध वसूली के खिलाफ "डीएम साहब बाहर आओ" के नारे लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। गैर-मान्यता प्राप्त स्कूलों की मनमानी, फीस वृद्धि और किताबों पर कमीशनखोरी रोकने की मांग को लेकर हुए इस उग्र प्रदर्शन के दौरान सिविल लाइन चौकी इंचार्ज अंकित तिवारी भारी पुलिस बल