चित्तौड़गढ़ जिले की ग्राम पंचायत सोनियाना में ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत आयोजित शिविर में अतिरिक्त जिला कलक्टर (रावतभाटा) की अध्यक्षता में ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। पंचायती राज विभाग ने देवी भील और गोपाल भील का विवाह प्रमाण पत्र मौके पर जारी किया।