गम्हरिया: गम्हरिया में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा प्रखंड
गम्हरिया प्रखंड में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। प्रखंड कार्यालय में प्रमुख शशि कुमार ने तिरंगा फहराया, जबकि बाल विकास परियोजना कार्यालय, बीआरसी परवाहा और डाकघर में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। पंचायत स्तर पर भी समारोह हुए। वहीं निजी विद्यालयों के बच्चों ने आकर्षक देशभक्ति झांकियां निकालकर लोगों में राष्ट्रप्रेम का उत्साह भर दिया।