बलिया: जिला सत्र न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के बीच हुई मारपीट के मामले में कोतवाली में 76 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
Ballia, Ballia | Jun 15, 2025 जिला सत्र न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मामले में पुलिस ने रविवार शाम चार बजे सीओ श्यामकांत की जानकारी के अनुसार 20 नामजद व 56 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अधिवक्ता अभिषेक सिंह ने तहरीर में आरोप लगाया कि शपथ ग्रहण समारोह के दौरान हुए विवाद की रंजिश में करीब 40 लोगों ने लाठी-डंडे और पत्थर से हमला कर दिया।