बलिया: नवादा मेन गेट के पास नीम करौली बाबा मंदिर का भूमि पूजन भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया
Ballia, Ballia | Jun 15, 2025 गड़वार-नगरा मार्ग स्थित नवादा मेन गेट के पास प्रथम हनुमंत स्वरूप श्री नीम करौली बाबा मंदिर के निर्माण के लिए रविवार की शाम चार बजे भूमि पूजन विधि-विधानपूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर दोपहर करीब दो बजे भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा ने भूमि पूजन कर मंदिर निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।