बलिया: नरही पुलिस ने गंगा किनारे कोरण्टाडीह गांव से अवैध शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
Ballia, Ballia | Jun 15, 2025 नरही थाना पुलिस ने रविवार की शाम चार बजे गंगा किनारे कोरण्टाडीह गांव से एक युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया । पुलिस ने उसके कब्जे से पांच पेटी में कुल 240 पाउच फ्रूटी बंटी-बबली ब्रांड की देशी शराब बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नितीश कुमार , पुत्र लालबहादुर यादव, निवासी कोचारियइओ, पोस्ट नाचाप, थाना बगेनगोला, जिला बक्सर (बिहार) के रूप में हुई है।