बलिया: बांसडीह क्षेत्र में खराब पड़े आरो प्लांटों को लेकर आवाज़ ए हिंद ने जताई नाराजगी
Ballia, Ballia | Jun 15, 2025 बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में खराब पड़े आरो प्लांटों को लेकर आवाज़ ए हिंद के संस्थापक सुशांत राज भारत ने रविवार की दोपहर करीब दो बजे गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने अपने साथियों के साथ क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्थापित आरो प्लांटों का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने पाया कि लगभग सभी प्लांट खराब पड़े हैं और जनता को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है।