मांट: दहेज की खातिर जावरा की दो बहनों को घर से निकाला, मांगी ₹2 लाख
Mat, Mathura | Jul 7, 2026 दहेज खातिर दो बहिनों को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़ित बहिने और उसकी मां ने थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दोनों के पति और ससुराल वाले पिछले 5 वर्षों से लगातार दोनों बहिनों के साथ मारपीट कर रहे हैं और अब उसे ₹2 लाख की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर घर से निकाल दिया है।