फतुहा: फतुहा के शहरी व ग्रामीण इलाकों में दुर्गा अष्टमी की पूजा अर्चना के लिए पंडालों में उमड़ी भीड़
Fatwah, Patna | Sep 30, 2025 फतुहा के शहरी और ग्रामीण इलाकों में दुर्गा अष्टमी के पूजा अर्चना को लेकर पंडालों में भक्त श्रद्धालुओं की भीड़ उमड पड़ी है। हर पूजा पंडाल में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस व पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है। पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। पूजा पंडाल भक्ति गीतों से गूंजयमान है। पूजा पंडालों में महिला पुरुष के सुबिधा के लिए अलग-अलग पंक्ति बनाई गई है।