राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय हिमाचल दौरे पर बिलासपुर पहुंच गई हैं। राष्ट्रपति यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के पहले दीक्षांत समारोह में चीफ गेस्ट के तौर पर शिरकत कर रही हैं। राष्ट्रपति 91 डॉक्टरों और पैरामेडिकल विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करेंगी।
दीक्षांत समारोह के बाद राष्ट्रपति सुबह 11:55 बजे एम्स के हेलीपैड से मनाली के लिए रवाना होंगी। वह मनाली में सासे हेलीपैड पहुंचने के बाद सर्किट हाउस जाएंगी। यहां उनके ठहरने की व्यवस्था की गई है। राष्ट्रपति दो दिन मनाली में रहेंगी।
कल सुबह यानी बुधवार को वह अटल टनल रोहतांग का दौरा करेंगी। इसके बाद मनाली लौटकर लंच करेंगी। दोपहर बाद माता हिडिंबा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। 8 अक्टूबर की सुबह राष्ट्रपति सासे हेलीपैड से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।
Kullu, Kullu | Oct 6, 2026