रफीगंज: नगर पंचायत कार्यालय के सभागार भवन में सशक्त स्थायी समिति सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचन पर सम्मान समारोह आयोजित
नगर पंचायत कार्यालय के सभागार भवन में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचित होने कर उपरांत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत के पूर्व वार्ड पार्षद डॉ. योगेंद्र यादव ने की, जबकि संचालन वार्ड पार्षद राजू मिश्रा ने किया। शनिवार संध्या 5 बजे जनप्रतिनिधियों ने निर्वाचित सदस्यों को बधाई दी।