खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में विवेकानंद हॉस्पिटल के सामने चार दिनों से एक ई-रिक्शा लावारिस हालत में सड़क किनारे खड़ा है, जिससे लोगों में चिंता बढ़ गई है। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार पुलिस को सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। रिक्शा अब भी वहीं खड़ा है और राहगीरों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है।