बहराइच: बहराइच जिले में एसपी ने एक चौकी इंचार्ज सहित 2 को किया लाइन हाजिर, 10 दरोगाओं सहित 31 के किए तबादले
एसपी रामनयन सिंह ने कार्यो में शिथिलता बरतने पर गंभीरवा पुलिस चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार कनौजिया, सिपाही सुमित कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। कानून व्यवस्था चुस्त दुरूस्त रखने के लिए दस दरोगा सहित 31 पुलिस कर्मियों के इधर से उधर तबादले किए गए हैं। अभी और तबादले के आसार जताए जा रहे है।?