बहराइच: बहराइच पहुंचे राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, उपराष्ट्रपति के इस्तीफे के पीछे हैं कई सवाल, बिहार में बनेगी एनडीए सरकार
एक दिवसीय दौरे पर बहराइच पहुंचे राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उप राष्ट्रपति के इस्तीफा पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए गुरुवार को कहा कि उपराष्ट्रपति के इस्तीफा के पीछे बहुत सारे सवाल हैं। इस दौरान बिहार विधानसभा चुनाव पर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर एसआईआर पर सुप्रीम कोर्ट रोक नहीं लगाता है तो बिहार में हर हाल में एनडीए की सरकार बनेगी।