बहराइच: शहर निवासी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने उपराष्ट्रपति के इस्तीफे को भाजपा की गंदी राजनीति का नतीजा बताया
गुरुवार को समाजवादी पार्टी के शहर निवासी राष्ट्रीय प्रवक्ता तारीख खान ने उपराष्ट्रपति के इस्तीफा को भारतीय जनता पार्टी की गंदी राजनीति का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी उपराष्ट्रपति ने इस तरह से इस्तीफा दिया है। बता दे कि देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफा के बाद से सियासत तेज हो गई है।