बहराइच: जंगल गुलरिया इलाके में तेंदुए के हमले में एक युवती गंभीर रूप से हुई घायल
बहराइच जिले मे धान की रोपाई करके वापस आ रही युवती पर तेंदुए ने हमला कर दिया। युवती बाल बाल बच गई हालांकि गम्भीर घायल हो गई। चिल्लाने पर लोग दौड़े और हांका लगाया तब तेंदुआ भागा। कतर्निया घाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत जंगल गुलरिया के धनियाबेली की युवती धान की रोपाई करके वापस आ रही थी। तभी तेंदुए ने हमला करके घायल कर दिया। इलाज जारी है।