शिवपुरी नगर: वार्ड नं 36 में मरा हुआ कुत्ता मिला, कांग्रेसी पार्षद ने नपा में की शिकायत, सुनवाई ना होने पर खुद ही फेंक कर आए कुत्ता
शहर के वार्ड क्र 36 में सोमवार को एक कुत्ता कॉलोनी में मरा हुआ डाला था। जिसमें कीड़े पड़ रहे थे। और बदबू आ रही थी। जिसकी शिकायत कॉलोनी वासियों के द्वारा वार्ड पार्षद एमडी गुर्जर को की गई। इसके बाद पार्षद के द्वारा इसकी सूचना तत्काल नपा को दी गई पर नपा द्वारा देर रात तक कुत्ते की शव को नहीं उठाया गया। जिसके बाद देर रात पार्षद खुद ही कुत्ते के शव को फेंक आए।