शिवपुरी नगर: मोहरा के पास तेज रफ़्तार लोडिंग वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग हुए घायल, कोटा नाका से कोलारस जा रहे थे दोनों
कोटा नाका के रहने वाले जीतू जाटव ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने साथी लखन जाटव पुत्र अशोक जाटव निवासी के साथ सोमवार को बाइक से कोलारस जा रहे था। तभी सुबह 8 बजे के करीब मोहरा गांव के पास एक तेज रफ्तार तीन पहिया लोडिंग वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से कट मार दी। जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।